जमशेदपुर और बोकारो में एटीएस व एनआईए की संयुक्त छापेमारी



Ranchi : बोकारो और जमशेदपुर जिला में तीन ठिकानों पर एटीएस और एनआईए ने संयुक्त रूप से छापेमारी की है. दोनों टीम ने जमशेदपुर के जुगसलाई में दो ठिकाने पर छापेमारी है. वहीं दूसरी तरफ बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड के सुतरीबेड़ा में छापेमारी की है. एनआईए और एटीएस की टीम ने छापेमारी कर जुगसलाई से एक व्यक्ति को पकड़ा है. टीम उसे हिरासत में लेकर बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस ले गई. वहां उससे पूछताछ की जा रही है.

एनआईए और झारखंड एटीएस की टीम ने सोमवार को बोकारो जिला के चंदनकियारी प्रखंड के सुतरीबेड़ा में छापेमारी की है. टीम ने सुतरीबेड़ा निवासी हाफिज असगर और अजहर कमाल से पूछताछ की. टीम ने दोनों से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की. इसके बाद पूछताछ के बाद टीम जिला मुख्यालय बोकारो पहुंची. पूछताछ के बाद टीम उनके घर से कुछ दस्तावेज बरामद कर अपने साथ ले गयी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form