Jamshedpur : चुनाशाह बाबा के उर्स पर किया लंगर व कंबल का वितरण



जमशेदुर : बिष्टुपुर में चुनाशाह बाबा का 53वां सालाना उर्स मनाया जा रहा है. इस मौके पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर के द्वारा सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच लंगर एवं कंबल का वितरण किया गया. इससे पूर्व धर्मेन्द्र सोनकर ने चुनाशाह बाबा के दरगाह पर चादर पोशी की. उन्होंने कहा कि कई वर्षों से उनके परिवार द्वारा यहां लंगर वितरण किया जाता आ रहा है. 

जिले में ठंड के कहर को देखते हुए जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया गया है. इस कार्यक्रम में बबलू झा, रईस रिजवी छबन, शशि भूषण प्रसाद, सुल्तान अहमद, अमित दुबे, आदित्य उज्जैन, आशीष ठाकुर, बादशाह खान, चंदन यादव, अखिलेश, विजय, अमन, लाडला, शमीम गद्दी, अनिल, महावीर, ब्रजेश सिंह, बीजू नाथ, करण एवं अन्य शामिल थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form