रांची: देश में कोरोना एक बार फिर से अपना कहर बरपाने को तैयार है. कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है पिछले 21 दिसंबर को देश में 22 नए मामले सामने आए हैं. बता दें, एक बार फिर से कोरोना को रफ्तार पकड़ते देखकर WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने चेतावनी भी दी है वहीं देश में कोरोना के मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ताजा आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि पिछले 21 घंटे देशभर में कोरोना के कुल 265 नए मामले सामने आए है जबकि कुल 2,997 एक्टिव केस सामने आया है. इस बीच 1 व्यक्ति की मौत भी हुई है कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 का पहला मामला केरल से ही सामने आया था.
वहीं एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के चीफ साइंटिस्ट डॉ. सौम्या स्वामिनाथन ने कहा कि फिलहाल कोरोना से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है. लेकिन हां..कोरोना से बचाव के लिए एहतियाती उचित कदम जरूर उठाए जाने चाहिए. हालांकि कोरोना को लेकर हमें सतर्क होने की अति आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि हमारे पास फिलहाल कोई डेटा नहीं है कि कोरोना का नया वैरिएंट काफी गंभीर है या इसकी चपेट में आकर अधिक लोगों की मौतें हुई हैं.
WHO ने कहा है कि कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर फिलहाल पैनिक होने की आवश्यकता नहीं हैं. जरूरी है कि आप सिर्फ सावधानी बरतें. बता दें, बुधवार को (20 दिसंबर) WHO ने 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' के रूप में कोरोना को वर्गीकृत किया है. साथ ही गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाके ,बंद स्थानें और दूषित वायु वाले इलाकों में मास्क अवश्य पहनें. इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को अपनी आदत बना लें. क्योंकि यह जरूरी भी है. बता दे, देश के कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के मरीजों की बढ़ोत्तरी होने पर केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में एडवाइजरी जारी कर दी गई है.
