कोरोना ने झारखंड में दी दस्तक, दो मरीज जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती

corona34.jpg

जमशेदपुर : झारखंड में कोरोना के 2 एक्टिव केस सामने आए हैं। दोनों मरीज जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती हैं। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। देशभर में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1296 हो गई है। अब तक केरल और यूपी में मिलाकर 5 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना को लेकर केरल में गाइडलाइन भी जारी किया गया है। वहां मास्क पहनन अनिवार्य कर दिया गया है। बता दें कि कोरोना फिर अपना पांव तेजी से पसार रहा है। केरल में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रही है। इसे देखते हुए झारखंड सरकार भी अलर्ट हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर स्वास्थय विभाग के विशेष सचिव सह एनएचएम एमडी आलोक त्रिवेदी ने सभी जिलों को अलर्ट रहने को कहा है। 


पॉजिटिव मरीजों के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग 

सभी जिलों के डीसी को एहतियात के तौर पर इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) व सीवियर एक्युट रेस्पायरेटरी इलनेस (एसएआरआई) के लक्षण आधारित मरीजों की गहन निगरानी का निर्देश दिया है। कहा है कि विदेश से आने वाले यात्रियों में से 2 प्रतिशत (रैंडमली) की आरटीपीसीआर जांच सुनिश्चित करें। पॉजिटिव पाए जाने पर ऑब्जर्वेशन में रखा जाए। अभियान निदेशक ने राज्य में कोविड पॉजिटिव पाए जाने वाले सभी मरीजों के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग कराने की हिदायत दी है, ताकि कोविड के वैरिएंट का पता लगाया जा सके। इसके लिए उन्होंने सभी जिलों को पॉजिटिव सैंपल रिम्स के डिपार्टमेंट ऑफ जीनोमिक्स एंड जेनेटिक्स भेजने का निर्देश दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form