
रांची : झारखंड में CEA लाइसेंस रद्द होने के बाद भी दर्जनों हॉस्पिटल चल रहे हैं। जबकि रांची में तो कुछ अस्पतालों ने सीइए के तहत मिले लाइसेंस के बदले दूसरे नाम से अस्पताल चलाने का मामला भी सामने आया है। CEA एक्ट के तहत मिलने वाले लाइसेंस के बिना किसी का अस्पताल का संचालन नहीं किया जा सकता। बिना लाइसेंस के चलने वाले अस्पतालों में मरीजों की जान को खतरा होता है। इन अस्पतालों में अक्सर जरूरी उपकरण और स्टाफ की कमी होती है। इससे मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पाता है। नियम का उलंल्धन करने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई का भी प्रावधान है लेकिन सरकार की ओर से अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
रांची में अस्पतालों ने सीइए के तहत मिले लाइसेंस के बदले दूसरे नाम से अस्पताल चलाने का मामला भी सामने आया है। हलांकि एक हफ्तें में मामले को दबा दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार ये मामला दृष्टि नेत्रालय से जुड़ा है। इस अस्पताल को दृष्टि नेत्रालय के नाम से लाइंसेस दिया गया था लेकिन अस्पताल दृष्टि आइ हॉस्पिटल के नाम से चल रहा था। मामला उजागर होने के बाद सिविल सर्जन कार्यलय ने पत्र लिखकर अस्पताल से स्पष्टीकरण भी मांगा था लेकिन अस्पताल की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। पत्र में कहा गया कि प्रबंधन ने बिना सूचना दिये ही अस्पताल का नाम बदल दिया।यह नियम विरुद्ध है, इसलिए तत्काल प्रभाव से 'क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट' के तहत अस्पताल को जारी किया गया लाइसेंस रद्द किया जाता है. अस्पताल संचालक को एक हफ्ते के अंदर 50 हजार रुपये का जुर्माना ड्राफ्ट के सहारे जमा करने का निर्देश दिया। लेकिन, एक हफ्ते के अंदर ही अस्पताल प्रबंधन ने पुराने नाम से लाइसेंस के लिए आवेदन दे दिया। सिविल सर्जन ने इस आवेदन को स्वीकार कर लिया।
बिना लाइसेंस चल रहे अस्पतालों की सूची
चतरा--- अन्नपूर्णा अस्पताल
पूर्वी सिंहभूम--- एपेक्स हॉस्पिटल
पूर्वी सिंहभूम--- एनएच डायलिसिस सेंटर
पूर्वी सिंहभूम--- डॉ अभिषेक चाइल्ड केयर एंड मेटरनिटी हॉस्पिटल
पूर्वी सिंहभूम--- साकेत ऑर्थो स्पाइन केयर मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल
हजारीबाग--- वीणा जेनरल हॉस्पिटल
कोडरमा--- केयर हॉस्पिटल
पलामू--- वर्मा हॉस्पिटल एंड रिसर्च
पलामू--- संजीवनी हॉस्पिटल
पलामू--- मां तारा सेवा क्लिनिक
रांची--- एमएमजीयू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
रांची--- मां पार्वती मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल
सरायकेला--- मेडिट्रिना हॉस्पिटल
सरायकेला--- नालंदा हेल्थ केयर नर्सिंग होम
पश्चिम सिंहभूम--- मुंद्रा हास्पिटल प्रालि
पश्चिम सिंहभूम--- सूर्या नर्सिंग होम
पश्चिम सिहंभूम--- न्यू ऑक्सफोर्ड हास्पिटल
धनबाद--- दृष्टि आइ हॉस्पिटल
धनबाद--- जिमसार हॉस्पिटल
धनबाद--- संजीवनी नर्सिंग होम
साहिबगंज--- न्यू उधवा नर्सिंग होम
साहिबगंज--- सूर्या सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल