5 दिनों तक झारखंड में ठंड से राहत, बादल छंटते ही चलेगी शीतलहरी; बढ़ेगी कनकनी

वो्ोत2.jpg

रांची : झारखंड शीतलहर की चपेट में है। ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। राज्य के दो दर्जन से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और कांके का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। लेकिन रांची के लोंगो को अगले पांच दिनों तक ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। बादल छाये होने के कारण अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि जैसे ही कोहरा छंटेगा शीतलहरी चलने लगेगी। इसके बाद तापमान तेजी से नीचे गिरेगा। हवाओं की गीत 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। 

शुक्रवार को सबसे अधिक गर्म शहर चाईबासा रहा। चाईबासा का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे अधिक ठंड गढ़वा में पड़ी। गढ़वा का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही राजधानी का अधिकतम तापमान में 23 डिग्री सेल्सियस व 21.5 डिग्री सेल्सियस कांके का रिकार्ड किया गया है। कृषि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजधानी समेत कांके का न्यूनतम तापमान अगले पंद्रह दिनों में तेजी से नीचे गिरेगा। 

जनवरी के पहले सप्ताह में कांके का न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड करने की संभावना है। जबकि जनवरी के पहले सप्ताह में राजधानी का न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक पहुंच जाएगा। विज्ञानी डा. रमेश ने कहा कि फिलहाल राजधानी के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form