आज से हड़ताल पर रहेंगे ग्रामीण डाक सेवक संघ, जानिए क्या है कारण

post_office.jpg

रांची : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ द्वारा देवघर में अनिश्चितकालीन हड़ताल का आवाहन किया गया है।  वर्षों से लंबित पड़ी अपनी मांगों पर कोई निर्णय नहीं होने के चलते यह कदम उठाया गया है। डाक कर्मियों की मुख्य 2 मांगें है। पहला की उन्हें 8 घंटे का काम और पेंशन उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही अन्य कई और मांगे भी हैं। जिसके चलते राष्ट्रीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया। प्रधान डाकघर के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे।


संघ के सचिव चुनूलाल तिवारी ने बताया कि 8 घंटे काम व पेंशन लाभ, 1-1-16 से टीआरसी का 12, 24, 36 वर्ष की सेवा पूरी करने पर तर्क संगत निर्धारण, कमलेशचन्द्र समिति की सकारात्मक सिफारिशों का कार्यान्वयन, समूह बीमा कवरेज 5 लाख तक बढ़ाने, समानता में जीडीएस ग्रेच्युटी में वृद्धि, 180 दिनों तक की संवैतनिक छुट्टी को आगे बढ़ाना और उसका नगदीकरण करना, एसडीबीएस में जीडीएसऔर विभाग योगदान को बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने, जीडीएस द्वारा किए कार्यों को उनके कार्यभार मूल्यांकन में शामिल करने, जीडीएस और नियमित कर्मचारियों के लिए वार्षिक वेतनवृद्धि निकालने में एकरूपता, सेवाओं को बढ़ाने व तेज करने के लिए शाखा कार्यालयों को लैपटॉप, प्रिंटर, ब्रॉडबैंड नेटवर्क प्रदान करने सहित लंबित मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जा रहा है, जिसके चलते राष्ट्रीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form