ट्रैक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत

accident11.jpeg

रांची : एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया और इसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया। लेकिन चिकित्सकों ने कुछ देर के उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ये सड़क हादसा दशम फॉल थाना अंतर्गत एनएच 33 पर, नेहालगड़ा गांव के पास हुआ है। मृतक चालक का नाम रिंकू है। उसके पिता का नाम राजेंद्र गुप्ता है। मृतक का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाला है।    

 घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। वहीं, चालक रिंकू के शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची भेज दिया गया है। पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल रिंकू को अनुमंडलीय अस्पताल, बुंडू लाया गया। कुछ देर की इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form