आईपीएल नीलामी : कोल्हान के कुमार कुशाग्र को दिल्ली ने 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा



जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय के खिलाड़ी कुमार कुशाग्र को आईपीएल की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स ने सत्र 2024-25 के लिए बेस्ड प्राइस से 36 गुना ज्यादा 7 करोड़ 20 लाख देकर अपनी टीम में शामिल किया है. इसे लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय के तमाम अधिकारियों और सभी खिलाड़ियों के बीच हर्ष का माहौल है. 

सभी ने इसके लिए कुमार कुशाग्र को बधाई दी. इसके साथ ही विशेष रूप से कोल्हान के आयुक्त और विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज कुमार, कुलसचिव राजेंद्र भारती, खेल पदाधिकारी डॉ मन्मथ नारायण सिंह, कोल्हान के क्रिकेट कोच अखिलेश सिंह सहित अन्य ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. 

आपको बताते चलें कि कुमार कुशाग्र ने वर्ष 2023-24 सत्र के दौरान कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से खेलते हुए लगभग 200 के करीब रन बनाकर टीम को पहली बार रोहिंटन बारिया ट्रॉफी में प्रवेश दिलाया था.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form