सरकारी कॉलेज में नहीं हो रही गणित में पीजी की पढ़ाई, प्राइवेट कॉलेज में जाने को विवश छात्र



जमशेदपुर:  कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) में पीजी में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. इसके अधीन संचालित जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज समेत अन्य सभी सरकारी कॉलेज में इच्छुक विद्यार्थी एमएससी मैथमेटिक्स में एडमिशन के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं. विद्यार्थियों को या तो पीजी डिपार्टमेंट कोल्हान विश्वविद्यालय जाना पड़ रहा है या प्राइवेट कॉलेज जाना पड़ रहा है.

जमशेदपुर शहर या आसपास के विद्यार्थियों के लिए करीब 60 किलोमीटर दूर कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में क्लास करने के लिए रोजाना जाना-आना संभव नहीं है. दूसरी तरफ प्राइवेट कॉलेज में अधिक फीस का भुगतान करने में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी असमर्थता जता रहे हैं.

शहर से दूरी और आर्थिक कारण से कई विद्यार्थी चाह कर भी स्नातकोत्तर की पढ़ाई से वंचित होने की स्थित में हैं. छात्रों की मानें तो विश्वविद्यालय को इस पर पहल करने की जरूरत है, परंतु विश्वविद्यालय द्वारा बिना पहल किये ही पीजी में नामांकन की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है.

विद्यार्थियों की इस समस्या को लेकर छात्र नेता अमर तिवारी ने सरकार को इसकी शिकायत की है. उन्होंने राज्य सरकार से निवेदन किया है कि जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज समेत अन्य कॉलेजो में मैथमेटिक्स में एमएससी की पढ़ाई शुरू की जाए, ताकि सभी विद्यार्थियों को राहत मिलने के साथ ही उन्हें गणित में पीजी की पढ़ाई करने का अवसर मिल सके.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form