हजारीबाग में 14 वर्षीय किशोर की चाकू घोंपकर हत्या, दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने गया था

ेोोकगवहत.jpg

हजारीबाग: लोह सिंघना थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलघाटी झील के किशोर की हत्या की गई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्तों के सात बर्थडे मनाने गया था। इसी दौरान उसकी अपने दोस्तों का साथ बहस हो गई। तभी एक दोस्त ने चाकू निकाला और उसके पेट में घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 14 वर्षीय साकीबुल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

घटना के बाद साकीबुल को हजारीबाग के शेख भिखारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गा। हालांकि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। साकिबुल के पिता अजहर अंसारी ने बताया कि बर्थडे मनाने के दौरान दोस्तों के बीच कहा-सुनी हो गई थी, इसी दौरान उन्हीं में से किसी ने चाकू निकाला और घोंप दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। घटना 22 दिसंबर की रात 8 बजे की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form