
रांची : झारखंड में इंटर और मौट्रिक की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू हो रही है। दिसंबर चल रहा है लेकिन अब तक सिलेबर पूरा नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार हर सब्जेक्ट में 2-3 चैप्टर अभी बाकी है। वहीं कुछ स्कूल-कॉलेजों में बोला गया है कि 15 जनवरी तक सिलेब्स पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन ऐसी परिस्थिति में बच्चों को रिविजन का वक्त नहीं मिलेगा। जिससे उनपर प्रेशर बढ़ने की उम्मीद है। वहीं परीक्षा पैट्रेन में हुए बदलाव को ध्यान में रखते हुए स्कूल-कॉलेजों में लिखने पर काफी जोर दिया जा रहा है। उन्हें ज्यादा-ज्यादा लिखने को कहा जा रहा है।
बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में बदलाव किया है। मैट्रिक और इंटर की साल 2024- 2025 की परीक्षा अलग-अलग पैटर्न पर होगी। अब ऑब्जेक्टव के सवाल कम होंगे वहीं सब्जेक्टिव की संख्या ज्यादा होगी। इसके साथ ही परिक्षाएं अब केवल उत्तरपुस्तिका पर होगी। यानि की ऑब्जेक्टव सवाल के लिए अब विद्यार्थियों को ओएमआर सीट नहीं दी जाएगी। ऑब्जेक्टव सवाल के जवाब अब उन्हें आंसर सीट पर ही लिखने होंगे। 2024 के मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में 30 अंक के ऑब्जेक्टिव व 50 अंक के सब्जेक्टिव सवाल रहेंगे। वहीं 2025 में 20 अंक के ऑब्जेक्टिव और 60 अंक के सब्जेक्टिव सवाल रहेंगे।