कांग्रेस MP धीरज साहू का लॉकर खोलते ही उड़े अधिकारियों के होश, दिखा सोना ही सोना; लाल डायरी उगलेगा राज

sona.jpg

रांची : कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले नोटों की गिनती रविवार को पूरी कर ली गई थी। 6 दिसंबर से तीन राज्यों झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में छापेमारी शुरू हुई थी। इस छापेमारी में मिली एक लाल डायरी की खूब चर्चा है। इस डायरी में तिवारी इंस्पेक्टर लिखा मिला है। सूत्रों की माने तो लेन-देन की सारी जानकारी इसी लाल डायरी में है। सोमवार को टीम ने ओडिशा के टिटलागढ़ स्थित एक्सिस बैंक में साहू समूह के तीन लॉकरों को खंगाला। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि लॉकरों में भारी मात्रा में जेवर रखे हुए हैं। तीन लॉकर से 40 सोने के बिस्किट, हीरे-सोने जड़ित जेवरात बरामद किये गये हैं। इसके साथ ही कई किलोग्राम सोना मिलने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि तीनों लॉकर बलदेव साहू संस एंड ग्रुप से जुड़े शराब पैकेजिंग कंपनी के दीपक साहू और संजय साहू के है। 


छापेमारी कर रही आयकर विभाग की टीम संबलपुर, सुंदरगढ़ और राउरकेला से लौट चुकी है। पर, बोलांगीर और टिटलागढ़ में आईटी की 20 सदस्यीय टीम को अभी भी मौजूद है। अब यहां नगदी की गिनती के बाद जमीन व संपत्ति के दस्तावेज को खंगाला जा रहा है। कंपनी के कंप्यूटर और डिजिटल डिवाइस की जांच के लिए आयकर की टीम ने हैदराबाद से एक्सपर्ट बुलाए हैं। जो लगातार उनकी जांच कर रहे हैं। पता चला है कि पश्चिम ओडिशा में देशी शराब की लगभग 300 दुकानें साहू परिवार के नाम पर हैं। 24 साल से शराब के ठेके उनके पास हैं। इन दुकानों का कई वर्षों से टेंडर तक नहीं हुआ है। चावल और महुआ से कच्ची शराब बौद्ध, बोलांगीर, टिटलागढ़ जिले के गावों में मौजूद भट्ठियों में बनता है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form