
केउनझार : ओडिशा से एक रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां ने कलयुगी बेटे ने मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार कर दिया। दरअसल, 70 साल की मां ने अपने बेटे की खेत से फूलगोभी तोड़कर खा लिया था। इससे गुस्साएं बेटे ने मां की खंभे से बांधकर पिटाई की। घटना को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान बीच-बचाव में आने वाले लोगों को भी बेटे के गुस्से का सामना करना पड़ा। इसी बीच किसी भीड़ से ही किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस को बुजुर्ग महिला की जान बचाई और उसे वसुदेवपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
मामला ओडिशा के केउनझार का है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो महिला ने अपने छोटे बेटे की खेत से फूलगोभी तोड़कर खा ली थी। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। दोनों के बीच जमकर बहस हुई। इसके बाद बेटे ने मां को खंभे से बांधकर बेरहमी से उसकी पिटाई की। इस दौरान बुजुर्ग महिला को बचाने आ रहे गांववालों को भी उसने नहीं बख्शा, युवक ने गांववालों को भी धमकी दे डाली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचाया। उसे वासुदेवपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।