'मैं कुआंरी हूं...' कह बैंकॉक चली गई पत्नी, पति इंडिया में ढूंढ़ता रहा; अब खुला राज

passport_gorakhpur.jpg

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां खुद को कुआंरी बताकर पत्नी ने पहले अपना पासपोर्ट बनवा लिया। वह इतने में नहीं रुकी, पासपोर्ट लेकर वह बैंकॉक घूमने भी चली गई। वहीं दूसरी ओर भारत में महिला का पति पागलों की तरह उसे ढूंढता रहा लेकिन पत्नी कही नहीं मिली। मिलती भी कैसे पत्नी तो बैंकॉक में मजे कर रही थी। 3 महीने बाद जब पत्नी लौटी तो पति ने पुलिस से शिकायत कर उसे गिरफ्तार करवा दिया। हालांकि कोर्ट में पेशी के बाद महिला को बेल मिल गई है। 

मामला गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र की है। यहां एक दंपति के शादीशुदा जिंदगी में तब तूफान मच गया जब पत्नी को खुद को आविवाहित बताकर पासपोर्ट बनवाया और बैंकॉक की सैर करने निकल गई।  महिला के पति ने आईजी रेंज को प्रार्थना पत्र लिखकर बताया है कि पारिवारिक कलह के कारण उसकी पत्नी ससुराल छोड़ मायके रहने चली गई। दोनों के बीच भरण-भोषण का केस चल रहा है। पति ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने खुद को अविवाहित बताकर डेट ऑफ बर्थ में बदलाव कर पासपोर्ट बनवा लिया। फिर बैंकॉक घूमने चली गई। इसके सहारे वह 3 महीने तक वहां रही। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form