9 अज्ञात लोगों ने खेला खूनी खेल, पत्नी–बेटी के सामने युवक को टांगी से काट डाला

crime14.jpg

खूंटी: खूंटी से अड़की गांव से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक की पत्नी और बेटी के सामने बेरहमी से  टांगी मारकर हत्या कर दी गई। जिस व्यक्ति की हत्या हुई है उनका नाम जीवन हेमरोम उर्फ बरमू (27 वर्ष) है। मिली जानकारी के अनुसार 9 की संख्या में आए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं छानबीन में भी पुलिस जुट गई है। 

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 10 बजे कुछ लोग हेमरोम के घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने लगे। जीवन ने पत्नी को दरवाजा खोलने के लिए कहा, पत्नी ने जैसे दरवाजा खोला चार लोग घर के अंदर घुस गए। चारों के हाथ में डंडे थे। उसमें एक जीवन का परिचित था, जिसने जीवन को घर के बाहर चलकर बात करने की बात कही। इस पर जीवन ने कहा कि बाहर क्या बात करना है, यहीं बात करते हैं। इतना सुनते ही एक अपराधी ने जीवन के घर में रखी हॉकी स्टिक से मारकर जीवन को बाहर निकाला। वहीं उसकी पत्नी और बेटी को घर के अंदर बंदकर बाहर से दरवाजा में कुंडी लगा दी।

जीवन को घर से बाहर ले जाकर भी लोगों ने उसके साथ खूब मारपीट की। इसके बाद उसकी टांगी से मारकर हत्या कर दी। जीवन की पत्नी किसी प्रकार से पीछे के रास्ते से निकलकर बोहोन्डा गांव पहुंची। जहां से ग्रामीणों आनन-फानन में वहां पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form