होमगार्ड बहाली के दौरान दौड़ रहा युवक बेहोश होकर गिरा, मौत

snmch.jpg

पलामू: पलामू जिला में होमगार्ड की भर्ती चल रही है। इसके लिए पुलिस लाइन में दौड़ का आयोजन किया गया है। रविवार को इस दौरान एक युवक बेहोश हो गया जिसे अस्पताल में डॉक्टर और ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विकास तिवारी के रूप में हुई है। विकास  रेड़मा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह होमगार्ड की बहाली के लिए मेल टेक्निकल के लिए दौड़ आयोजित की गई थी। जिसमें रविवार शाम 4:00 बजे अभ्यर्थी युवक विकास तिवारी दौड़ लगा रहा था। इसी क्रम में वह बेहोश हो गया इसके बाद आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दौड़ने के क्रम में अचानक सांस फूल जाने के कारण वह बेहोश होकर गिर गया था। 


बता दें की बहाली की प्रक्रिया पीछे एक सप्ताह से चल रही है। रविवार को भी बहाली के लिए दौड़ का आयोजन किया गया था। विकास तिवारी को भी बहाली में दौड़ना था। अपनी बारी आने पर विकास तिवारी दौड़ के लिए लाइन में लगे थे। जैसे ही दौड़ शुरू हुई विकास तिवारी बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद यहां पर तैनात पुलिसकर्मी और अन्य लोगों की ने विकास को मेदिनी नगर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां उनकी मृत्यु हो गई।  


इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी पहुंचे उनका रो-रोकर बुरा हाल है। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक के कारण विकास तिवारी की मौत हुई है। विकास के शव का पोस्टमार्टम किया गया पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। बता दे कि लगभग 2 सप्ताह से होमगार्ड की बहाली चल रही है। प्रतिदिन सैकड़ो युवा दौड़ में भाग ले रहे हैं दौड़ का आयोजन देर शाम तक जारी रहता है। बहाली के लिए बोर्ड का गठन किया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form