गढ़वा में पुलिस और नक्सली में मुठभेड़, रंका थाना प्रभारी को लगी गोली

thanedar.jpg

गढ़वा : गढ़वा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ की इस घटना में गढ़वा के रंका थानेदार घायल हो गए। घायल थानेदार शंकर कुशवाहा को रांची लाया गया और रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली हैं जिसमें नक्सलियों के भी घायल होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की ये मुठभेड़ टूनेश उरांव के दस्ते के साथ हुई थी। 


गढ़वा में पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। जिसमें गढ़वा के रंका थाना प्रभारी को गोली लगी है। नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान पुलिस का जेजेएमपी के साथ एनकाउंटर हुआ है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिका रेफर किया गया है। शंकर प्रसाद कुशवाहा के बांह में गोली लगी है। जख्मी रंका थाना प्रभारी को उनके साथी जवान ऑपरेशन के इलाके से बाहर ले गये और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया इसके बाद उन्हें रेफर किया गया है.


दो नक्सलियों के ढेर होने की सूचना

रंका थाना पुलिस का मानना है कि इस मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हुए हैं। नक्सलियों के शव को खोजने के लिए तीन थाना की पुलिस (रंका, रमकंडा और चीनियां थाना) सर्च अभियान में लग गयी है। एसपी गढ़वा दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का सर्च अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार, गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के ढेंगुरा गांव के जंगल में नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जानकारी पाकर रंका थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ ढेंगुरा जंगल पहुंचे। जैसे वो जंगल पहुंचे पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।  

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form