बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल को लिखा पत्र, कहा- गांडेय में अब उपचुनाव संभव नहीं



रांची : यह रिकॉर्ड की बात है कि 5वीं झारखंड विधानसभा का परिणाम 23.12.2019 को घोषित किया गया था. विधायक ने अपने पद से 31.12.23 को इस्तीफा दे दिया था | रांची: पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल को पत्र लिखा है कि झारखंड राज्य में जो राजनीतिक परिस्थितियां उत्पन्न हो रही है, वह संवैधानिक संकट का कारण बनेगी. हाल ही में विधायक सरफराज अहमद ने अपनी सीट गांडेय से इस्तीफा दे दिया है. चर्चा है कि वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस्तीफा दे सकते हैं और एक गैर-विधायक को झामुमो विधायक दल के नेता के रूप में चुना जा सकता है. जो गठबंधन का नेता होगा और वह अपना दावा पेश करेगा. अगर कोई गैर विधायक मुख्यमंत्री बनने के लिए ऐसा करता है, तो यह पूरी तरह से असंवैधानिक और गैरकानूनी होगा. इस प्रकार का दावा यदि कोई करता है, तो यह झारखंड राज्य में संवैधानिक संकट लाने के अलावा और कुछ नहीं है.


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form