जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री राणी सती सत्संग समिति जुगसलाई जमशेदपुर द्वारा आयोजित परिवारिक मिलन पिकनिक समरोह रविवार को हुआ। समिति के 100 सदस्यों का परिवार रामभा यूनिवर्सिटी हाता के प्रांगण में आयोजित हुई। समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि हमारी समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष परिवारिक मिलन पिकनिक मनाते आ रही है। इस बर्ष भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक कमल अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों द्वारा गेम्स, चुटकुले, क्रिकेट, फुटबॉल, होजी, नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल एवं यूनिवर्सिटी कॉलेज के अध्यक्ष रामबचन बाबू द्वारा पुरस्कृत किया गया। समिति द्वारा डी जे डांस कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें बच्चों एवं महिलाओं द्वारा नृत्य किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन समिति के सदस्यों सुमंत कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों एवं महिलाओं सदस्यों का योगदान रहा। उपरोक्त जानकारी श्री राणी सती सत्संग समिति जुगसलाई जमशेदपुर के प्रेस प्रवक्ता गोविंद भारद्वाज ने दी।
