रांची : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की. साथ ही पिछले दिनों गांडेय विधानसभा उपचुनाव कराये जाने की स्थिति में उत्पन्न होने वाले संवैधानिक संकट से संबंधित भेजे गये पत्र की चर्चा की. नेताओं ने कहा कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र का उप चुनाव नहीं हो सकता है. मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि सत्तापक्ष के एक विधायक जो गांडेय विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, उनको मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दबाव देकर सीट इस्तीफा कराया. उन्होंने कहा कि सरफराज अहमद पूरी तरह स्वस्थ हैं, वे देश से बाहर भी नहीं जा रहे, ऐसे में उनका इस्तीफा अकारण नहीं हुआ, बल्कि मुख्यमंत्री अपनी जेल यात्रा के पूर्व लालू प्रसाद की तर्ज पर अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं.
झारखंड : नहीं हो सकता गांडेय विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव, राज्यपाल के सामने भाजपा ने रखा पक्ष
byPrabhat Vision
-
