कन्नौज: पीएसएम डिग्री कालेज में पढ़ाया गया आपदा प्रवंधन का पाठ



 कन्नौज: भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा घोषित विभिन्न प्रकार की दैवीय आपदाओं के प्रति जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पी.एस.एम डिग्री कॉलेज कन्नौज में  शासन  में किया गया l

मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण में लेखपाल, कानूनगो, स्कूल की शिक्षकों, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवकों एवं आशा कार्यकत्रियों को विभिन्न प्रकार की दैवीय आपदाओं जैसे - सर्पदंश, वज्रपात , अतिवृष्टि, डूबने के कारण होने वाली जनहानि से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। आपदा विशेषज्ञ द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में यथा राजस्व ग्राम, ग्राम पंचायत, स्कूल/ डिग्री कॉलेज में आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा जिससे होने वाली घटनाओं को न्यून किया जा सकता है। उक्त के अतिरिक्त बताया गया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न चरणों में जनपद की तीनों तहसीलों में चिन्हित किए गए  स्कूल/डिग्री कॉलेजों में आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में राम नारायण, सह प्रभारी अधिकारी (दैवीय आपदा), नवनीता राय - उप जिलाधिकारी न्यायिक, तहसील सदर , डॉ. पूरन सिंह- जिला विद्यालय निरीक्षक , आपदा प्रवंधन विशेषज्ञ , उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form