कन्नौज: महिला डिग्री कालेज में भी मनाया गया युवा दिवस



कन्नौज: राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर में आज राष्ट्रीय युवा दिवस) को आदरणीय प्राचार्य प्रो. डॉ. शक्ति सिंह सचान के संरक्षण एवं मदर टेरेसा रेंजर्स प्रभारी अंबरीन फातिमा के तत्वावधान में स्वामी विवेकानन्द की 161वीं जयंती (थीम इट्स ऑल इन द माइंड पर आधारित) के अवसर पर महाविद्यालय में  मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। 

प्राचार्य एवं समस्त महाविद्यालय परिवार द्वारा विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं प्राचार्य द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि "उठो,जागो और तब तक मत रुको जब तक तुम्हे तुम्हारे लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए" एवं समाज के सुधार के लिए शिक्षा में विश्वास, चरित्र निर्माण और मूल्य आधारित शिक्षा के महत्व पर बल दिया गया। 

इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को विवेकानंद जी के विचारों एवं कार्यों से प्रेरणा लेकर नि:स्वार्थ भाव से प्रगति के पथ पर अग्रसर होना चाहिए। कार्यक्रम के अवसर पर डॉ.सोनू पुरी असि.प्रो.समाजशास्त्र,  शैलेन्द्र कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी, पी.पी.यादव प्रभारी लाइब्रेरी, नुपुर, अजीत कुमार एवं किरण आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form