कन्नौज: सपा सुप्रीमो के करीबी व्यापारी के जीएसटी टीम का छापा



  • भारी जुर्माना बसूले जाने की खबर



कन्नौज:  एक बार फिर उद्योगपति व सपा नेता के घर और कारखाने पर जीएसटी की टीम ने छापेमारी की है। यहां पहुंची टीम ने उनके आवास पर पत्रावलियां खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान सपा नेता अपने घर पर ही मौजूद रहे। छापेमारी से कन्नौज के उद्योगपतियों में हड़कंप मच गया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले सपा नेता जय कुमार तिवारी उर्फ बऊअन के घर पर गुरूवार दोपहर जीएसटी टीम ने छापेमारी कर दी। सदर कोतवाली की मकरंदनगर चौकी क्षेत्र के कुतुलुपुर मोहल्ले में सपा नेता का आवास है। जहां दोपहर में जीएसटी टीम पहुंच गई। टीम के सदस्यों ने उनकी फर्मों से जुड़े दस्तावेजों को कब्जे में लेकर खंगालना शुरू कर दिया।
हालांकि, छापेमारी के दौरान सपा नेता जय कुमार तिवारी अपने घर पर ही मौजूद थे। जहां टीम के अधिकारियों ने उनसे बातचीत की। बताया गया कि सपा नेता के आवास से कुछ ही दूरी पर उनका इत्र
कारखाना भी है। जहां टीम के पहुंचने पर गेट पर ताला लगा मिला। टीम ने ताला खुलवाने के प्रयास किया तो उन्हें जानकारी दी गई कि सपा नेता के बड़े भाई जिले से बाहर हैं और गेट की चाबी उन्हीं के पास है।  
ऐसे में जीएसटी टीम के 30 सदस्य पुलिस के साथ जय कुमार तिवारी के घर पर अचानक घुसे और उनके कारखाने में रक्खा दस्तावेजों की जांच करने लगे।
जीएसटी की टीम ने करीब 6 घंटे तक जय कुमार तिवारी के घर में दस्तावेजों की जांच की। जीएसटी टीम की छापेमारी को स्थानीय सपा नेताओं ने राजनीतिक कार्रवाई बताया है। सपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा जब से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लडने की बात कही है उसके बाद से बीजेपी नेताओं में खलबली मची हुई है। विपक्षी नेताओं पर जबरन दबाव बनाया जा रहा है वह बीजेपी में शामिल हो जो इनकार कर रहा है, उसके यहां जीएसटी जैसी कार्रवाई की जा रही है।
वहीं इस मामले पर सपा नेता जय कुमार तिवारी ने बताया कि वह घर पर नही थे। जानकारी मिली तो वह घर आए तो 30 से ज्यादा लोग पुलिस बल के साथ घर के अंदर मौजूद थे। जय कुमार तिवारी ने बताया की दो दिन पहले वह अखिलेश यादव के साथ एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वह फोटो कन्नौज में काफी वायरल हुई थी, तभी से वह बीजेपी नेताओं के निशाने पर थे।
इस छापामारी के बाद जीएसटी टीम की असिस्टेंट कमिश्नर सुषमा उपाध्याय ने बताया कि व्यापारी रिटर्न भरने में कुछ गड़बड़ी करता है तो उसको ठीक कराने के लिए टीम उनके घर जाकर जानकारी देती है। उसी प्रक्रिया के तहत आज जय कुमार तिवारी के घर टीम आई थी। सूत्रों की मानें तो जीएसटी टीम ने कार्रवाई के दौरान व्यापारी जय कुमार तिवारी से टैक्स के रूप में 30 से 40 लाख रुपये के बीच जमा कराए हैं और उनके कारखाने के कुछ कमरे सील कर दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form