कन्नौज: स्टेडियम निर्माण न हो पाने के विरोध में नवाब समर्थकों ने दिया धरना


कन्नौज:  पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुवाई में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने मकरन्द नगर में एफएफफडीसीके पास समाजवादी सरकार में स्वीकृत किये गए राष्ट्रीय स्टेडियम का अभी तक निर्माण न होने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने bjp सरकार पर कन्नौज के विकास की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा जिस स्टेडियम की नींव युवाओ के उज्ज्वल भविष्य के लिये अखिलेश यादव ने रखी थी उस नींव को bjp सरकार ने ध्वस्त करने का काम किया है 

कन्नौज ने bjp सरकार को संसद दिया विधायक दिए यह सोचकर कि स्थानीय सांसद कन्नौज के विकास में चार चांद लगाएंगे परन्तु इसके विपरीत सरकार के जनप्रतिनिधियों ने कन्नौज के विकास को ठप करने का काम किया युवाओ के सपने को कुचलने का जो काम सत्ता में बैठे लोग कर रहे है 

वे ये जान ले जब युवा खड़ा होता है तब बड़ी से बड़ी सत्ता को उखाड़ फेकता है जिस स्टेडियम पर युवाओ के पैर थिरकने थे उस स्टेडियम की मिट्टी को सत्ता के संरक्षण में अवैध खनन करके ताल बना दिया सत्ता में बैठे लोग जिस गुमान में बैठे है उस गुमान को आने वाले समय मे  जनता खत्म करने का काम करेगी इस मौके पर संजय दुबे राम कुमार यादव अनिल यादव राकेश कठेरिया रेहान खा अजय दोहरे कुट्टू पांडेय सरोजनी कुशवाहा विश्वनाथ कुशवाहा हरिपाल राजपूत नंद कुमार कुशवाहा अतुल मौर्य दिलीप चौरसिया गुड्डा ठाकुर सुरेन्द कुशवाहा मानवेन्द्र ठाकुर जहीर अली कमलकांत कटियार मुज्जमिल खा अनन्त यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form