कन्नौज: जिला समाज कल्याण अधिकारी सुश्री सृष्टि अवस्थी ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग उ०प्र० द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं नीट, एन०डी०ए०/सी०डी०एस०, यू०पी०एस०सी०, व अन्य भर्ती बोर्ड द्वारा संचालित परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले निर्बल आय वर्ग छात्र/छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु शासन द्वारा निर्धारित एक निश्चित मानदेय पर विश्वविद्यालय / उच्च शिक्षण संस्थाओं / कोचिंग संस्थानों में कार्यरत अनुभवी विषय विशेषज्ञ अथवा अन्य प्रशिक्षित विद्वतजन की सेंवाये लिये जाने हेतु इम्पैनलमेन्ट तैयार किया जाना है।
अभ्युदय योजनान्तर्गत पी०एस०एम०पी०जी० कॉलेज कन्नौज में संचालित निःशुल्क कोचिंग केन्द्र में रसायन विज्ञान एवं इतिहास, विषय हेतु सेवायें देने के लिये अनुभवी शिक्षक की आवश्यकता है। अपनी सेवायें देने के लिये इच्छुक वरिष्ठ फैकल्टी अपना बायोडाटा / आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर जो किसी भी कार्य दिवस में जिला समाज कल्याण कार्यालय विकास भवन कक्ष स० 9 कन्नौज से प्राप्त किया जा सकता है तथा अपना आवेदन पत्र भरकर दिनांक 15.01.2024 तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कन्नौज के कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय सीमा के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र / बायोडाटा पर विचार नहीं किया जायेगा।
