कन्नौज: विधिक सेवा प्राधिकरण के शिविर में तहसीलदार ने भ्रूण हत्या के प्रति किया जागरूक


कन्नौज: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में तहसील तिर्वा कन्नौज में आज कन्या भ्रूण हत्या तथा लडकियों के जन्म एवं शिक्षा के अधिकार, के सम्बन्ध में, विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन अपर जिला जज / सचिव लवली जायसवाल की देख रेख में किया गया। शिविर में तहसीलदार तिर्वा अवनीश कुमार उपस्थित रहे।


तहसीलदार तिर्वा अवनीश कुमार द्वारा शिविर में उपस्थित जनमानस को बताया गया कि कन्या भ्रूण हत्या हमारे देश की ज्वलंत समस्या है, गर्भ से लिंग परीक्षण जांच के बाद बालिका शिशु को हटाना कन्या भ्रूण हत्या है। भारतीय समाज में अनचाहे रूप से पैदा हुई लड़कियों को मारने की प्रथा सदियों से हैं। महिलाओं के भविष्य के लिए कन्या भ्रूण हत्या एक अपराध और सामाजिक समस्या है। 

वर्तमान में लड़कों की चाह में लड़कियों की भ्रूण हत्या की जा रही है जिस कारण समाज में असमानता का माहौल है एवं बच्चियों के साथ धिनोने अपराध होना विभिन्न स्तरों पर उनके साथ भेद भाव किया जाना समाज व देश का मानसिक रूप से परतन्त होने का दयोल्क है। बालिकाओं को देश का संविधान अन्य व्यक्तियों की भॉति अधिकार प्रदान करता हैं। 

यह भी बताया गया कि बालिकाओं को संविधान के तहत शिक्षा का मूल अधिकार प्राप्त है। शिक्षा हमारा सब से बड़ा हथियार है तथा सशक्तिकरण का सब से बडा माध्यम है। सभी बालिकाओं को खूब महनत कर पढाई करने के लिए जागरूक किया गया। उनके द्वारा महिलाओं के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। महिलाओं को कानून द्वारा अनेको अधिकार दिये गये है लेकिन जागरूकता की कमी है महिलाओं को जागरूक करने का कार्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है यदि कोई महिला मुकदमें की पैरवी आर्थिक स्थिति के कारण करने में असमर्थ है तो उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन देने पर निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form