कन्नौज: विकसित भारत संकल्प यात्रा का सांसद ने किया स्वागत




कन्नौज :  नगर पालिका कन्नौज के वार्ड 07 डा0 राजेन्द्र प्रसाद कक्ष में विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहन का बस स्टैण्ड, सरायमीरा में सांसद सुब्रत पाठक द्वारा स्वागत किया गया। ढोल एवं पुष्प वर्षा के साथ कार्यकम की शुरूआत की गयी। 

नगर पालिका कन्नौज द्वारा लाभार्थियों को लाभ पहुँचाने हेतु 19 विभागों के स्टाल लगाये गये जिनमें विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला बाल एवं पोषण विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला पूर्ति विभाग, श्रम कल्याण विभाग, महिला एवं बाल संरक्षण विभाग, डूडा विभाग, नगर विकास विभाग आदि के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे, बाल पुष्टाहार विभाग द्वारा अन्न प्राशन एवं गोद भराई का कार्यक्रम कराया गया। कानपुर पब्लिक स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने सुन्दर प्रस्तुति दी। 

आल्हा सम्राट संग्राम सिंह द्वारा योजनाओं के लाभ की जानकारी कविता के माध्यम से दी। उसके उपरान्त प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को चाभी प्रदान की गयी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ प्राप्त किये लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मोदी जी का सन्देश एवं कार्ड दिया गया। रू० 50,000/- का लोन प्राप्त करनें वाले लाभार्थियों रू0 20,000/- व 10,000/- प्राप्त लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
द्वितीय पाली में विनोद दीक्षित अस्पताल परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर महामंत्री श्री आशुतोष मिश्रा जी द्वारा की गयी। 

कार्यक्रम में रामवीर सिंह कठेरिया, वार्ड सभासद श्री दीपक, श्री आलोक दीक्षित (कन्हैया भैय्या), महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की सदस्य, वार्ड सं0 01, 02, 04, 13, 14, 19, 20, 21, 22, 23, 24, के सम्मानित नागरिकों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी का सभी ने बहुत आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form