कन्नौज: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव लवली जयसवाल आज जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। श्रीमती जयसवाल द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों से उनके खानपान, चिकित्सा एवं उनके मुकदमों में पैरवी हेतु अधिवक्ताओं के संबंध में जानकारी ली गयी तथा उनकी समस्याओ को सुना गया एवं उनके निराकरण हेतु जेलर एवं जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण दौरान ऐसे 2 ऐसे बंदियों की पहचान की गयी जो न्यायालय द्वारा पारित निर्णय के विरूद्ध माननीय उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में अपील दायर करने में असमर्थ है एवं 4 ऐसे बंदी जिनकी अपील तो दाखिल हो चुकी है किन्तु अपील संख्या ज्ञात नहीं हा पा रही है उक्त समस्त दोषसिद्ध बंदियों के माननीय उच्च न्यायालय में अपील करने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने के बाबत अविलंब आवेदन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष भेजे जाने हेतु अधीक्षक को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान पत्येक बैरक में जाकर बंदियों को सचिव द्वारा दिनांक 22 जनवरी, 23
जनवरी एवं 24 जनवरी को चेक बाउंस के मामलों के निस्तारण हेतु एवं दिनांक 29 जनवरी, 30 जनवरी एवं दिनांक 31 जनवरी को विद्युत वादों के निस्तारण हेतु लगने वाली विशेष लोक अदालत में अपने अपने मामले जुर्म स्वीकारोक्ति / सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराने हेतु प्रेरित किया गया।
निरीक्षण में जेल अधीक्षक / जेलर, डिप्टी जेलर व बंदीरक्षक तथा मो० सैफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल / जेल विजिटर कार्यालय लिपिक बसन्तराम मौजूद रहे।
