कन्नौज: महाविद्यालयों में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती




कन्नौज: आज स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। जिसमें डा0 भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय अनौगी, राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर, राजकीय महिला महाविद्यालय छिबरामऊ, पी०एस०एम० पी०जी० कॉलेज कन्नौज, नेहरू पी०जी० कॉलेज छिबरामऊ, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा, कन्नौज एंव माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 10000 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों में मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण में प्रतिभाग किया एवं इस अवसर पर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालयों में स्मार्ट फोन का वितरण किया गया।

के० के० गुप्ता, विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा द्वारा पं० दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मोडल इंटर कॉलेज, बिरौली का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें कौशल विकास के अन्तर्गत संचालित दोनो ट्रेड (आई०टी०आई०टीज० एवं अपेयरल) का अवलोकन किया गया। बच्चों से प्रश्न किये गये और उनके द्वारा दिये गये उत्तर से प्रसन्न हुये। साथ ही संचालति कक्षा 9 एवं 10 का भी अवलोकन किया गया जिसमें 10 के बच्चों को बोर्ड परीक्षा में सफलता के टिप्स बताये गये। बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं को चेक किया गया। साथ ही कक्षा में बालिकाओं से बोर्ड पर शब्दों को लिखवाया गया सही पाये जाने पर बच्चों के लिये तालियां बजवायी। कक्षा 9 के अन्तर्गत सभी बच्चों के नाखून, दांत और बाल चेक किये और सभी के शारीरिक स्वच्छता रखने की जानकारी दी गयी। विद्यालय में निर्माणाधीन मल्टीपर्पज हॉल एवं हैण्डपम्प का भी निरीक्षक किया गया जिसके बेहतर गुणवत्ता की अपेक्षा की गयी। विद्यालय संचालन से प्रसन्न हुये।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form