सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में ट्रैफिक वॉलिंटियर करेंगे लोगों को जागरूक



कन्नौज: क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियंका वाजपेई के नेतृत्व में और जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र कन्नौज प्रतिमा वर्मा के सहयोग से माया देवी इंटर कॉलेज में ट्रैफिक वॉलिंटियर को प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खान द्वारा ट्रैफिक वॉलिंटियर्स को यातायात नियमों के प्रति महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। प्रभारी द्वारा बताया गया कि दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे अच्छा उपाय आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना ही है। अगर ट्रैफिक वॉलिंटियर्स यातायात पुलिस के साथ आम जनता को जागरूक करने का काम करेंगे तो इसका असर लोगों में और ज्यादा पड़ेगा। 

बताया कि जो वॉलिंटियर्स है यह देहात क्षेत्र के हैं यह सभी अपने-अपने क़स्बों में और गांव में लोगों को जागरूक करेंगे, तो पूरे जनपद कन्नौज में यातायात जागरूकता का माहौल बनेगा और लोग दुर्घटनाओं से बचेंगे। 11 जनवरी से 17 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें 25 ट्रैफिक वॉलिंटियर्स स्वयंसेवा देने के लिए आगे आए हैं जिनको आज यातायात प्रभारी द्वारा अच्छे-अच्छे टिप्स बताते हुए कहा गया कि मेरी बातों को सुनकर आप इसी तरीके से जागरूकता का माहौल बनाएं। क्योंकि लोगों को जानकारी नहीं है। हिट एंड रन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा हिट एंड रन में मरने वाले के परिवार को दो लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल को पचास हजार रुपए की सहायता दी जाती है। 

घायलों की मदद करने के लिए लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। क्योंकि लोग पुलिस प्रक्रिया से डरने के कारण घायलों की मदद नहीं करते हैं। जबकि अब मदद करने वाले व्यक्ति को नेक व्यक्ति के नाम से जाना जाएगा और उससे कोई पुलिस अधिकारी या चिकित्सा अधिकारी पूछताछ नहीं कर सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति द्वारा किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने का काम किया गया तो उसको उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पांच हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सड़क क्रॉस करने के लिए ग्रीन क्रॉस कोड के बारे में और कार का दरवाजा खोलने के लिए दूर हाथ विधि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। हेलमेट न लगाने के कारण 18 साल से 45 साल की उम्र के नौजवानों की 69 परसेंट मौत के बारे में, सीट बेल्ट न लगाने के कारण और शराब पीकर वाहन चलाने के कारण किस तरह से गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं विस्तार से समझाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form