शाम में करें दीपोत्सव, घर-घर अक्षत बांट दिया जा रहा है न्योता

 


सरायकेला: पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर देशभर में अक्षत कलश के साथ लोगों निमंत्रण दिया जा रहा है. जिसको लेकर आदित्यपुर में भी प्रभु श्रीराम के भक्त जय श्री राम के नारों के साथ अक्षत कलश लेकर घर-घर जा रहे हैं.

प्रभु श्रीराम के भक्तों को 22 जनवरी की सुबह 11 से 3 बजे तक निकटवर्ती मंदिरों या अपने घरों में राम दरबार सजाकर भजन कीर्तन करने साथ ही शाम में घरों में दीपोत्सव मनाने हेतु घर-घर अक्षत बांट कर न्योता दे रहे हैं. नगर निगम के वार्ड 17 में रामभक्त प्रेम कुमार निर्मल की अगुआई में प्रभु राम के भक्त घर घर जाकर लोगों की निमंत्रण दे रहे हैं, जिसकी शुरुआत आज रविवार सुबह से की गई है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form