रोवाम साप्ताहिक हाट-बाजार में अब बाहरी व्यापारियों को देना होगा मसूल

चाईबासा: रोवाम में गुरुवार को लगने वाली साप्ताहिक हाट में आने वाले बाहरी व्यापारियों को अब मसूल देना होगा. रोवाम साप्ताहिक हाट का सफल व व्यवस्थित संचालन हेतु रोवाम के मुंडा बुधराम सिद्धू की अध्यक्षता में बाजार समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया. नव गठित बाजार समिति रोवाम के अध्यक्ष सह मुखिया सुखराम उर्फ राजू सांडिल, उपाध्यक्ष जगदीश कोडा़, सचिव मुंडा बुधराम सिद्धू, उप सचिव राजू गोप एवं संयोजक हुरदुब चाकिया को बनाया गया.

अध्यक्ष राजू सांडिल ने बताया कि रोवाम में लगने वाली सप्ताहिक हाट-बाजार में बाहरी व्यापारी अव्यवस्था का माहौल बना दिये थे. इस बाजार में दूर-दराज के गांवों से अपने वनोत्पाद, बकरा-बकरी, मुर्गा-मुर्गी, वनोत्पाद आदि लाकर बेचने वाले ग्रामीणों को बाजार पहुंचने से 2-4 किलो मीटर पहले हीं रास्ते में रोक उनसे औने-पौने दामों में समान खरीद लेते थे. ऐसी स्थिति में अफरा-तफरी का माहौल के साथ-साथ लोगों के बीच आपसी विद्वेष बढ़ रहा था. अब कोई भी व्यापारी बाजार के बाहर जाकर ग्रामीणों से कोइ समान नहीं खरीदेगा. अगर ऐसा करते पकडा़ जाता है तो उसके खिलाफ 5 हजार रूपये का दंड लगाया जायेगा.

इसके अलावे बाजार से बकरा-बकरी खरीदने वाले व्यापारी को बतौर मसूल 300 रूपये, मुर्गा-मुर्गी पर 20 रूपये, चावल, कपडा़, चप्पल आदि दुकानदारों को 50 रूपये, छोटे दुकानदारों को 10 रुपये मसूल बाजार समिति को देना होगा. मसूल के पैसे से बाजार का साफ-सफाई, अन्य विकास के अलावे गांव का विकास किया जायेगा. इस नियम को सभी दुकानदारों व सामान बेचने वाले लोगों को पालन करना होगा.


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form