Chandil: तीसरे दिन एक और अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़




सरायकेला :  सरायकेला-खरसावां जिला के उत्पाद विभाग ने तीन दिनों में नीमडीह थाना क्षेत्र में चल रहे दो अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. सरायकेला-खरसावां जिला के उत्पाद अधीक्षक के निर्देशानुसार शनिवार की देर रात नीमडीह थाना क्षेत्र के पुड़ियारा गांव में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब के मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया. छापेमारी के दौरान घटनास्थल के कुल 200 लीटर स्पिरिट, 17.250 लीटर विभिन्न ब्रांड का विदेशी शराब और करीब 200 लीटर विदेशी शराब बनाने में प्रयुक्त परिशोधित जल बरामद किया गया. छापेमारी अभियान में जिला उत्पाद विभाग के साथ पूर्वी सिंहभूम जिले के उत्पाद पदाधिकारी और नीमडीह थाना की पुलिस शामिल थे.

नीमडीह थाना क्षेत्र के पुडियारा गांव में छापामारी के दौरान मिनी शराब फैक्ट्री संचालनकर्त्ता व संबंधित अन्य कर्मी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. वहीं उत्पाद विभाग अवैध शराब फैक्ट्री के संचालनकर्ता के विरूद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रह है. शनिवार की रात ही एक अन्य छापेमारी में एक मोटरसाइकिल पर लदे कुल 60 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया गया है. छापामारी दल ने शराब लदे मोटरसाइकिल का भी जब्त कर लिया है. इस संबंध में भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में और कितने ऐसे अवैध शराब फैक्ट्री. ऐसे अवैध शराब फैक्ट्री से समाज के आने वाले पीढ़ी की बुनियाद कैसे तैयार हो रही है. क्या पुलिस-प्रशासन की पकड़ क्षेत्र में कमजोर पड़ गया है.

विदित हो कि तीन जनवरी को लगातार डॉट इन और चार जनवरी को हिंदी दैनिक शुभम संदेश के अंक में अवैध शराब से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आई. खबर प्रकाशित होने के दूसरे ही दिन चार जनवरी को नीमडीह थाना क्षेत्र के वनडीह में छापामारी कर अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया था. छापामारी के दौरान 50 पेटी ब्लैक टाइगर व्हीस्की और मैक डॉवल्स नंबर वन का कुल 450 लीटर लगभग तैयार अवैध विदेशी शराब जब्त किया था. शराब फैक्ट्री से दो अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया था और दो मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया था. अब छह जनवरी की रात भी छापामारी कर एक और अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form