मेकॉन के साथ किये गये फर्जीवाड़ा की अब सीबीआई करेगी जांच



रांची : मेकॉन लिमिटेड के साथ किए गए फर्जीवाड़े मामले की सीबीआई जांच करेगी. मेकॉन लिमिटेड से ओडिशा की हॉक्स सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा 85 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया था. इस मामले में एक जनवरी 2019 को मेकॉन लिमिटेड के द्वारा डोरंडा थाना में फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कराया गया था. आरोप है कि सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा जानबूझकर और बेईमानी से मेकॉन लिमिटेड रांची द्वारा दिए गए कार्य आदेशों के संदर्भ में जाली बैंक गारंटी तैयार की. और इस तरह से मेकॉन लिमिटेड को 85 लाख रुपये का नुकसान हुआ था. इस मामले को सीबीआई ने टेकओवर करते हुए कांड संख्या आरसी 024202A0001 दर्ज किया है. इन मामले का आईओ सीबीआई एसीबी रांची के डीएसपी ब्रजेश कुमार को बनाया गया है.


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form