रांची : सांसद गीता कोड़ा गुरुवार को कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर द्वारा बुलायी गयी बैठक में शामिल हुईं. वह पिछले कई दिनों से पार्टी के कार्यक्रमों से दूर थीं. उनके भाजपा में जाने की अटकलें लग रही थीं. हालांकि श्रीमती कोड़ा ने इन तमाम कयासों को सिरे से खारिज किया. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैं कांग्रेस में हूं और कांग्रेस में ही रहूंगी. पार्टी छोड़ कर किसी दूसरे दल से चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं उठता है. कांग्रेस मेरे रग-रग में है. हमारी एक ही कोशिश है कि झारखंड में कांग्रेस कैसे अधिक मजबूत हो"
