90 करोड़ में चार्टर्ड प्लेन खरीदेगी झारखंड सरकार, मुख्यमंत्री समेत ये लोग कर सकेंगे इस्तेमाल



रांची : झारखंड सरकार फाइव टू सेवन सीटर चार्टर्ड प्लेन खरीदेगी. इस पर 90 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. चार्टर्ड प्लेन का इस्तेमाल राज्य के मुख्यमंत्री, मंत्री और वरीय पदाधिकारी करेंगे. नागर विमानन विभाग ने प्लेन की खरीद से संबंधित प्रस्ताव तैयार किया है. प्रस्ताव पर वित्त विभाग की सहमति मांगी गयी है. 90 करोड़ रुपये की लागत से लेटेस्ट मॉडल के छोटे प्लेन की खरीद प्रस्तावित है. फिलहाल, राज्य सरकार के पास किसी विमान या हेलीकॉप्टर (चॉपर) का स्वामित्व नहीं है. जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार छोटे या चार्टर्ड विमान किराये पर लेती है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form