गिरिडीह में दो पक्षों को बीच विवाद, जमकर चले पत्थर; स्थिति नियंत्रण में

gridhih_4.jpg

गिरिडीह : गिरिडीह जिले में गुरुवार सुबह दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद मोबाइल पर बात करने को लेकर हुआ है। हालांकि जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस (Gridhih Police) पदाधिकारियों को मिली तो पूरी पुलिस फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई। पथराव कर रहे दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ कर भगाया गया। फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं।

मामला गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सेंट्रलपिट में बुधवार की रात को दुर्गा मंडप के समीप एक युवक मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी बीच कुछ युवकों ने उस युवक को मोबाइल पर बातचीत करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर फिर से स्कॉर्पियो पर सवार होकर कुछ युवक मौके पर पहुंचे और फोन पर बात करने से मना करने वाले युवक को उठा कर ले गए। इसी के बाद मामला बढ़ गया। इसी विवाद को लेकर आज पंचायत होने वाली थी और पंचायत के दौरान ही अचानक दोनों पक्ष के लोगों के बीच पथराव शुरू हो गया।

फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। मौके पर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी कैलाश महतो, मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी, पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, इंस्पेक्टर श्याम महतो समेत भारी संख्या में पुलिस के जवान कैंप किए हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form