कौशल विकास संस्थान में मना राष्ट्रीय युवा दिवस



आदित्यपुर : आदित्यपुर स्थित पॉलीटेक्निक परिसर में अवस्थित राष्ट्रीय कौशल विकास संस्थान में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनआईटी के पूर्व सहायक निदेशक डॉ एसबीएल सक्सेना ने संस्थान के युवा छात्रों को समाजिक मूल्यों और धर्म शिक्षा पर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समझाया. वाहीन संस्थान के निदेशक डॉ बीके दुबे ने स्वामी विवेकानंद के स्लोगन उठो जागो और भागो की महत्ता छात्रों को समझाया. 

उन्होंने बताया कि हमें अपने कर्त्तव्य को समझना चाहिए और फिर लक्ष्य प्राप्ति का प्रयास करना चाहिए. मौके पर छात्रों ने स्वामी विवेकानंद के धर्म और शिक्षा आधारित मूल्यों पर त्वरित भाषण प्रतियोगिता में अपनी बातें रखी. जिसमें पहला स्थान कमलजीत पूर्ति, दूसरा स्थान अक्षय कुमार और तीसरा स्थान सुमन कुमारी को मिला. प्रतिभागियों को संस्थान के निदेशक और अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form