चांडिल में जंगली हाथियों का उत्पात, दहशत में ग्रामीण


चांडिल : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात बदस्तूर जारी है. नीमडीह प्रखंड के आंडा में कुंआ में गिरकर हाथी के मरने के बाद जंगली हाथियों का झुंड बौखला गया है. हाथियों का झुंड रोज किसी ना किसी गांव में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. गुरुवार की रात जंगली हाथियों का झुंड कुकड़ू प्रखंड के सिरूम गांव में डेरा जमाया हुआ था. बीते कई दिनों से जंगली हाथियों का झुंड इसी क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है, जिसके कारण ग्रामीण दहशत में हैं. लोग शाम ढलने के बाद घर से निकलना बंद कर दिए है. अंधेरा होने के बाद लोग इसी चिंता में रहते हैं कि ना जाने हाथियों का झुंड उनके गांव में धावा ना बोल दे.

गुरुवार की रात जंगली हाथियों का झुंड कुकड़ू प्रखंड के सिरूम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराया. हाथियों के झुंड ने सिरुम निवासी अजय सिंह का धान चट कर गए. वहीं मनोज सिंह के खेत में लगे आलू को अपना निवाला बनाया. हाथियों ने जाते-जाते चित्तरंजन हालदार के मकान का दरवाजा भी तोड़ दिया. वहीं रास्ते में लक्ष्मी कुमार के जमीन पर लगे एक पेड़ को भी तोड़ दिया. जंगली हाथियों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हो गए है. हाथियों को वापस जंगल की ओर पहुंचाने के लिए वन विभाग से आग्रह करते ग्रामीण थक चुके हैं. ग्रामीणों ने अब जनप्रतिनिधि और सरकार से हाथियों से जान व माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form