Jamshedpur: बागुननगर के घर घर पहुंचा अयोध्या का अक्षत और निमंत्रण



जमशेदपुर :  भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने सहयोगियों के साथ घर घर पहुंच कर बागुननगर में अयोध्या के अक्षत और आमंत्रण का वितरण किया. दिनेश कुमार ने 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी से अपने अपने घरों में राम ज्योति जला कर दीपावली मनाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद हम सभी को अपने जीवन काल में यह सौभाग्य मिला है की हम राम लला की प्राण प्रतिष्ठा देख पा रहे है. हमारे पूर्वजों ने तो पूरा जीवन टेंट में बैठे भगवान राम जी को ही देखा था. आज यह पुण्य अवसर आया है की राम जी अपने महल में विराजमान हो रहे है. कार्यक्रम में सुशातो पांडा, काजू शांडिल्य, कुमार अभिषेक, कुमार आशुतोष, राजेश रजक लल्लू , साकेत कुमार, राम मिश्रा, भुवन विश्वास, ओम पोद्दार, हराधन मुंडा आदि उपस्थित थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form