रांची : लड़कियों की डीप फेक न्यूड वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

 

deepfake.jpg

रांची : झारखंड की राजधानी रांची की 8 लड़कियों की डीप फेक न्यूड वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विवेक को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है। विवेक पर आरोप है कि वो लड़कियों के डीप फेक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करता रहा है। पुलिस ने विवेक को पीड़ित लड़कियों की ओर से मिली शिकायत के बाद गुप्त सूचना के आधार पर अरेस्ट किया है। विवेक का शिकार बनीं ये सभी 8 लड़किया रांची के एक मशहूर शिक्षण संस्थान की छात्राएं हैं। बकौल पुलिस, विवेक ने इन लड़कियों में से एक से फेसबुक के माध्यम से पहले दोस्ती की, उसका फेक वीडियो बनाया, फिर उसे ब्लैक मेल कर अन्य लड़कियों तक पहुंचा। उनके फोटो मंगवाये और उनके भी डीप फेक वीडियो बनाये। 

ऐसे पकड़ा गया आरोपी 

सीटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि कुछ दिनों पहले रांची के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान से कुछ लड़कियां उनके पास डीप फेक वीडीयो बनाने के शिकायत लेकर आयी थीं। लड़कियां काफी सहमी हुई थीं और पुलिस को संकोच के कारण कुछ नहीं बता पा रही थीं। एसपी ने उनको भरोसा दिलाकर सबकुछ बताने के लिए कहा। इनमें से अधिकतर लड़कियां 16-18 साल के बीच की नाबालिग लड़कियां थीं। नाबालिग लड़कियों ने बताया कि विवेक नाम के युवक ने उनकी फोटो का डीप फेक वीडियो बनाया। फिर इसके साथ न्यूड वीडियो क्लिप जोड़कर इनको इंस्टाग्राम पर लोड करने लगा। लड़कियों ने मना किया तो वो उनको ब्लैक मेल करने की कोशिश करने लगा। इस शिकायत के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर टीम के साथ सक्रिय हो गयी। 

आरोपी युवक बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके लिए एक स्पेशल टीम बनायी और इसे बिहार रवाना किया गया। गुरुवार की रात बिहार पहुंची टीम ने विवेक को मुजफ्फरपुर से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। झारखंड पुलिस को इस दौरान मुजफ्फरपुर पुलिस ने भी सहयोग किया। गिरफ्तार आरोपी विवेक से अब रांची में पूछताछ की जा रही है। विवेक ने कबूल किया है कि उसने आठ लड़कियों के डीप फेक वीडियो बनाया। फिर उनको अश्लील वीडियो क्लिप से जोड़कर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। इन लड़कियों के साथ उसने कुछ और महिलाओं के न्यूड फोटो को भी इंस्टाग्राम पर वायरल किया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form