दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में रांची स्मार्ट सिटी मॉडल की खूब हो रही चर्चा

 दिल्ली : झारखंड की राजधानी में बनाये जा रहे रांची स्मार्ट सिटी मॉडल को दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में खूब पसंद किया जा रहा है। दरससल, दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का अंतिम सप्ताह चल रहा है। ऐसे में प्रगति मैदान में बने झारखंड पवेलियन में रांची स्मार्ट सिटी मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसे देखने में लोग खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं।


धुर्वा में 656 एकड़ में बना रहा है स्मार्ट सिटी 

रांची स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियर ने बताया कि रांची स्मार्ट सिटी भारत सरकार और झारखंड सरकार का संयुक्त प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट को रांची के धुर्वा में 656 एकड़ में ग्रीन फील्ड डेवलप कर रहे हैं। जिसमें हमारा उद्देश्य लोगों को विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराना है। 


80 हजार घर और 70 हजार नौकरी का मिलेगा सुनहरा अवसर 

जी.एम. राकेश कुमार ने बताया कि स्मार्ट सिटी में इंस्टीट्यूशनल, रेजिडेंशियल, कमर्शियल, पब्लिक सेमी पब्लिक, मिक्सयूज कंपोनेंट के लिए ऑक्शन कर रहे हैं। साथ ही इस स्मार्ट सिटी में आईटी कनेक्टिविटी, सेफ्टी और सिक्योरिटी, नो व्हीकल जोन, एनर्जी एफिशिएंट स्ट्रीट लाइट, स्मार्ट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, स्मार्ट सेनिटेशन सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर जनरेशन, वाल्कबिलिटी और साइक्लिंग, स्मार्ट मेटरिंग, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट और रिवर फ्रंट डेवलप कर लगभग 80000 लोगों को घर और 70000 लोगों को जॉब देना है। हमारा प्रोजेक्ट लगभग पूरा हो चुका है अब हम इसका ऑक्शन कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form