मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाकुड़ में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, करोड़ो की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्धाटन

 pakur4.jpg

पाकुड़ः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने दो दिवसीय दौरे पर पाकुड़ में हैं। 25 नवंबर को वह पाकुड़ के बाजार समिति प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण में भाग लेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम के जरिए लगातार राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने और अधिक से अधिक लोग शिविर में भाग लें इसकी कोशिश कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का व्यापक तरीके से प्रचार भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम दोपहर करीब तीन बजे रांची के लिए रवाना होंगे। 


चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसे लेकर एसपी काफी एक्टिव हैं। सीएम के कार्यक्रम को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर है। शुक्रवार को सीएम जब पाकुड़ पहुंचे तो पार्टी के नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां सबसे पहले उन्होंने पार्टी की बैठक की और कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से लाभ दिलाने, संगठन को मजबूत करने की बात कही। 


केंद्र सरकार पर साधा निशाना 
सीएम ने अपने यहां अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य में सिविल में पेंशन की बड़ी समस्या थी उनकी सरकार ने इसका समाधान किया। सीएम ने यहां राज्य की पिछली सरकार और केंद्र पर भी जमकर निशाना साधा। उत्तरकाशी टनल हादसे के बारे में सीएम ने कहा कि केंद्र की सरकार सोती रहती है और किसी तरह की तैयारी नहीं रखती है।  उन्होंने कहा कि अगर कोई आपदा जा जाए तो केंद्र सरकार विदेशों के ही भरोसे रहती है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form