भाकपा माओवादी का सब जोनल कमांडर गिरफ्तार ; विस्फोटक बरामद

deto.jpg

चतराः भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सब-जोनल कमांडर बबन भोक्ता उर्फ बबन जी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बबन जी को चतरा पुलिस ने पकड़ा है। दरअसल माओवादियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी बम लगाय था। साथ ही पलामू के छतरपुर में हाईवा, ग्रेडर, मिक्सर और ट्रैक्टर को आग के हवाले भी कर दिया था। 

 पुलिस ने बताया कि 24 नवंबर को उन्हें गुप्त सूचना मिली कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सब-जोनल कमांडर बबन जी संगठन के विस्तार करने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए अपने घर नौकाडीह प्रतापपुर के तरफ आया हुआ है। इस सूचना के आलावे में चतरा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया। जिसके बाद टीम ने छापेमारी की और बबन भोक्ता को हारा गांव, नौकाडीह से गिरफ्तार कर लिया गया। 


निशानदेही पर बरामद किया गया केन बम 
बबन भोक्ता ने पूछताछ के दौरान यह बात स्वीकार की है उसने पुलिस बल को क्षति पहुंचाने की नीयत से अरविंद भुईयां के साथ मिलकर हारा नकटईया पहाड़ में आईडी बम लगाया है। जिसके बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो-दो किलोग्राम का केन बम, 20 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, फ्लैशहैडर और बटैरी बरामद किया। बबन भाकापा माओवादी संगठन में करीब 12 सालों से सक्रिय है और अपने दस्ता सदस्यों के साथ मिलकर कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form