12 मीटर दूर फंसे हैं 41 मजदूर, अब हाथ से होगी खुदाई; थोड़ी देर में अहम बैठक

 

उत्तरकाशी : उत्तराखंड की उत्तरकाशी टनल में 14 दिन से फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अब मैनुअल ड्रिलिंग यानी हाथ से खुदाई की जा सकती है। रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल एक अधिकारी ने इसकी संभावना जताई है। दरअसल, गुरुवार दोपहर से टनल में ड्रिलिंग बंद है। अभी करीब 10 से 12 मीटर की खुदाई बाकी है, लेकिन कभी सरिया तो कभी पत्थर मजदूरों तक पहुंचने में बाधा बन रहे हैं। मजदूरों तक पहुंचने के लिए 6-6 मीटर के कम से कम 2 पाइप और डाले जाएंगे। दूसरा पाइप 3 से 4 मीटर पुश किया जाना है।


होने वाली है बैठक 
सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जिंदगी बचाने के लिए बचाव अभियान  चल रहा है। पिछले 14 दिनों से टनल के अंदर फंसे श्रमिकों का स्वास्थ्य ठीक है। लगातार पाइप के जरिए श्रमिकों को खाना पहुंचाया जा रहा है। आज 14वें दिन उम्मीद की जा रही है सभी मजदूर सकुशल बाहर आ जाएंगे। खोज बचाव टीम से जुड़ी एजेंसियां अब वर्टिकल ड्रिलिंग पर विचार कर रही है। थोड़ी देर में मीटिंग साइट पर सबसे बड़ी बैठक होने वाली है। जिसमें वर्टिकल ड्रिलिंग शुरुआत करने का फैसला लिया जाएगा। ओएनजीसी, एसजीवीएनएल व बीआरओ अब वर्टिकल ड्रिलिंग की तैयारी में है। संभवतः आज ही वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए तैयारी भी की गई है। वर्टिकल ड्रिलिंग स्थल तक बीआरओ सड़क बना चुका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form