Ranchi : रिम्स के एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर 3 लाख की ठगी, एफआईआर दर्ज

 rims8.jpg

रांचीः रिम्स में एमबीबीएस में एडमिशन को लेकर ठगी का मामला सामने आया है। नागपुर के रहने वाले एक छात्र ऋषिकेश से 3 लाख रुपये की ठगी की गई है। मामले को लेकर रांची के बरियातू थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। बताया जा रहा है कि नागपुर के रहने वाले ऋषिकेश विकास काथड़े को एक व्यक्ति ने फर्जी तौर पर रिम्स में एमबीबीएस की सीट दिलवाने की बात कही। 


आरोपी रोहित ने खुद के बारे में बताया था कि वह दिल्ली के डीएमआर ऑफिस में काम करता है। यह भी जानकारी ऋषिकेश की तरफ से पुलिस को दी गई है कि उससे रिम्स परिसर में एक लाख रुपए एडवांस के रूप में कैश लिए गये। इसके बाद सने एक लाख रुपए उसके अकाउंट में जमा करवाए। पैसे लेने के बाद 15 नवंबर को उसके घर पर ज्वाइनिंग लेटर पहुंच गया। लेकिन वह फर्जी निकला। इसके बाद उसने इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और आरोपी को पकड़ने के लिए कदम उठाए हैं। रिम्स ने भी इस मामले की जांच का आश्वासन दिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form