झारखंड : स्कूल में घुसकर लड़कियों को छेड़ा, विरोध पर पिटाई; 24 जख्मी

 ेमपददतग.jpg

 रामगढ़ः रामगढ़ जिले के चितरपुर स्थित आरबी हाईस्कूल सांडी में छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शुक्रवार को विशेष समुदाय के लोग स्कूल में घुस गये और छात्राओं के साथ छेड़खानी करने लगे। छात्र-छात्राओं ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की गई। इस घटना में बहुत से बच्चे घायल हो गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना के विरोध में बच्चों ने रजरप्पा थाने का घेराव कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। 

जानकारी के मुताबकि गुरुवार को भी छात्राओं के साथ छेड़खानी की गई थी। जिसका छात्रों द्वारा विरोध भी किया गया था। इसके बाद शुक्रवार को भी विशेष समुदाय के लोग स्कूल में घुस गए और छात्राओं के साथ छेड़खानी और मारपीट करने लगे। थानेदार एचएन सिंह ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। थानेदार के आश्वासन के बाद बच्चे लौट गए। इस मामले पर अब सियासी गतिरोध भी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले को  संज्ञान लिया है। उन्होंने ट्विटर पर विरोध जताया हैं। 


विधायक ने घटना को दुखद बताया 
स्थानीय विधायक सुनीता चौधरी ने इस घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पुलिस दोषियों को चिन्हित करे और उनपर कार्रवाई करे। क्षेत्र को अशांत करने का हक किसी को नहीं दिया जा सकता।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form