बिहार के मोतिहारी में एक घर में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत; 7 लोग झुलसे

 motihari1.jpg

मोतिहारीः बिहार के पूर्वी चंपारण से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भीषण आग की वजह से 3 लोगों की जान चली गयी है। जबकि कई झुलस गये हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के घोड़ासहन के एसबीआई के पास आवासीय कॉलोनी के एक घर में आग लगी गयी। यह आग इतनी भीषण थी कि वह ऊपरी मंजिल तक पहुंच गयी। इस दौरान घर में कई लोग फंसे थे जो आग की चपेट मे आ गये। फिलहाल राहत एंव बचाव कार्य जारी है। इस आग की खबर से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। 


देर रात की है घटना 

बताया जा रहा है कि मकान के नीचे तल्ला में किरायेदार ने गोदाम बनाया था। इस गोदाम में प्लास्टिक की कुर्सियां रखी थी। बताया जा रहा है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना हुई है। अग्निशामक दस्ता आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। घटनास्थल पर एसडीओ डीएसपी और अन्य अधिकारी कैंप कर रहे हैं। यह घटना देर रात की है। 


पुलिस मामले की जांच में जुटी

बताया जाता है कि दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घर से आग की लपटों को निकलता देखकर दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई थी. गोदाम में भड़की आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था। फायर बिग्रेड की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना के कारण पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं, जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां इनका इलाज जारी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form